Rajasthan Aapki Beti Scholarship Yojana 2024: पहली से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को मिलेगा ₹26800 की स्कॉलरशिप, यहाँ से करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]

Rajasthan Aapki Beti Scholarship Yojana 2024: राजस्थान सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद करने के लिए आपकी बेटी योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य इन लड़कियों को छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई में आगे बढ़ सकें।

राजस्थान आपकी बेटी योजना 2024 के तहत, कक्षा 1 से 12 तक की छात्राओं को कुल ₹26,800 की स्कालरशिप राशि मिलेगी। कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाली लड़कियों को ₹2,100 और कक्षा 9 से 12 तक की लड़कियों को ₹2,500 मिलेंगे। ₹2,100 से ₹2,500 तक की यह वार्षिक छात्रवृत्ति लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और बेटियों के महत्व को बढ़ावा देने के मकसद से है।

हालांकि, यह लाभ केवल राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए उपलब्ध है। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन की जाती है। पात्र विद्यार्थी राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल से फॉर्म डाउनलोड कर 31 अक्टूबर 2024 की अंतिम तिथि से पहले जमा करा सकते हैं।

Rajasthan Aapki Beti Scholarship Yojana 2024 क्या हैं?

राजस्थान सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए राजस्थान आपकी बेटी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत, राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को एक प्रोत्साहक राशि के रूप में छात्रवृत्ति दी जाती है, जिसका वे अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकती हैं। जो भी परिवार में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक नियमित रूप से पढ़ाई करने वाली लड़की है, उन्हें आपकी बेटी स्कॉलरशिप 2024 का लाभ मिलेगा।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन लड़कियों को शिक्षा की ओर प्रेरित करना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आती हैं, और जिनके माता-पिता या अभिभावक उनकी शिक्षा के खर्च को उठाने में असमर्थ हैं। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को अपनी बेटियों की शिक्षा में मदद करेगी। इससे लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।

Rajasthan Aapki Beti Scholarship Yojana 2024 के लाभ 

राजस्थान आपकी बेटी योजना 2024 में कक्षा 1 से 12वीं तक पढ़ाई कर रही सभी पात्र छात्राओं को सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इस योजना के तहत, छात्रों को प्रति वर्ष न्यूनतम ₹2,100 से लेकर ₹2,500 तक की छात्रवृत्ति राशि मिलेगी। केवल सरकारी स्कूलों के छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस तरह, कक्षा 1 से 12 तक छात्रों को कुल ₹26,800 की छात्रवृत्ति प्रति वर्ष दी जाएगी।

कक्षा और छात्रवृत्ति राशि:

  • कक्षा 1: ₹2100
  • कक्षा 2: ₹2100
  • कक्षा 3: ₹2100
  • कक्षा 4: ₹2100
  • कक्षा 5: ₹2100
  • कक्षा 6: ₹2100
  • कक्षा 7: ₹2100
  • कक्षा 8: ₹2100
  • कक्षा 9: ₹2500
  • कक्षा 10: ₹2500
  • कक्षा 11: ₹2500
  • कक्षा 12: ₹2500

Rajasthan Aapki Beti Scholarship Yojana 2024 Last Date

आपकी बेटी स्कॉलरशिप 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2024 है। कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक की योग्य छात्राएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकती हैं।

Rajasthan Aapki Beti Scholarship Yojana 2024 पात्रता शर्तें

इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को कुछ पात्रता शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं:

  • मूल निवासी: छात्रा राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • सरकारी स्कूल: छात्राएं केवल सरकारी स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाई कर रही हों।
  • कक्षा: छात्राएं कक्षा 1 से 12 तक किसी भी कक्षा में अध्ययनरत होनी चाहिए।
  • प्राइवेट स्कूल का लाभ नहीं: इस योजना का लाभ प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को नहीं मिलेगा।
  • आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय 2 या ढाई लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
  • माता-पिता की मृत्यु: इस योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा, जिनके माता-पिता में से किसी एक या दोनों का निधन हो चुका हो।
  • बैंक खाता: छात्रा के नाम से बैंक खाता होना अनिवार्य है।

Rajasthan Aapki Beti Scholarship Yojana 2024 जरूरी दस्तावेज

राजस्थान आपकी बेटी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • आधार कार्ड
  • पिछले साल की मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो)
  • पारिवारिक वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वर्तमान में अध्ययनरत कक्षा का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • सरकारी स्कूल में पढ़ाई का प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Rajasthan Aapki Beti Scholarship Yojana 2024 Apply Online आवेदन ऐसे करे 

योग्य छात्राएं राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करते हुए आवेदन कर सकती हैं:

Step 1: सबसे पहले राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर थ्री लाइन मेनू में जाकर “योजनाएं” सेक्शन चुनें और फिर “Aapki Beti” योजना के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपकी बेटी योजना के आवेदन फॉर्म का नया पेज खुलेगा।
Step 4: “प्रमाण पत्र प्रिंट करें” पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
Step 5: फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
Step 6: पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करें।
Step 7: जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित कॉपी अटैच करें।
Step 8: भरे हुए फॉर्म को 31 अक्टूबर 2024 से पहले जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करें।

Aapki Beti Yojana Application Form Link (Official Website)Click Here

सबको मिलेगा मुफ्त सिलाई मशीन, यहाँ जाने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment